WordPress Me Google AMP Setup Kaise Kare

WordPress Me Google AMP Setup Kaise Kare

क्या आप अपनी वर्डप्रेस साइट में Google AMP Setup करना चाहते हैं?
Google AMP का पूरा नाम Accelerated Mobile Pages है। इसे Specially मोबाइल के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह आपके पेज को Mobile-friendly बनाता है और आपकी वेबसाइट मोबाइल में Fast लोड होती है (एक सेकंड से भी कम समय में लोड होती है)।
इस आर्टिकल में, मैं आपको बताऊंगा वर्डप्रेस में Google AMP Setup कैसे किया जाता है।

Google AMP क्या है

AMP (Accelerated Mobile Pages) एक Open-source initiative project है जो मोबाइल पेज को फास्टर लोड करने और Readability में सुधार करने के लिए डिज़ाइन की गई है।
अब कई पोपुलर सर्च इंजन, सोशल प्लेटफॉर्म, कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम और ईकामर्स वेबसाइटें (Bing, LinkedIn, Pinterest, Reddit, Twitter, Medium, WordPress, Squarespace, Tumblr, eBay, and BigCommerce) AMP सपोर्ट करती हैं।

Google AMP कैसे काम करता है

यह HTML और Javascript का उपयोग बहुत कम करता है। वेबसाइट की कंटेंट AMP Cache servers पर स्टोर होती है। जब यूजर कंटेंट पर क्लिक करते हैं, तो गूगल Cache कंटेंट Serve करता है और आपकी पेज मोबाइल में फ़ास्ट Open होती है।

Google AMP के क्या लाभ हैं

AMP इनस्टॉल करने के बाद आप अपनी वेबसाइट में भारी बदलाव देख सकते हैं,
  • कई SEO Experts का मानना ​​है कि AMP Google रैंकिंग में सुधार करता है।
  • आपकी साइट Slow इंटरनेट कनेक्शन पर भी फ़ास्ट लोड होगी।
  • आपकी पेज को Mobile friendly बनाता है।
  • यह Google Analytics और Jetpack Stats सपोर्ट करता है लेकिन अन्य Analytics प्लेटफ़ॉर्म सपोर्ट नहीं करता है।
  • आप AMP Mobile Page में Different location पर Ads Show कर सकते हैं।
लेकिन कई ब्लॉगर्स ने Google AMP के बारे में अपने विचार दिए हैं। कई Google AMP को बेहतर मानते हैं और कई बुरा मानते हैं।

WordPress में Google AMP Setup कैसे करें

सबसे पहले, अपनी वर्डप्रेस साइट में Google AMP प्लगइन इनस्टॉल और Activate करें। यह Official प्लगइन है जो बेहतरीन Capabilities और Controls के साथ आता है।
प्लगइन को Activate करने के बाद  AMP पर क्लिक करें । यह आपको AMP Settings पेज पर ले जाएगा। मैं आपको इसकी डिफ़ॉल्ट सेटिंग्स का उपयोग करने की सलाह दूंगा।
WordPress Me Google AMP Setup Kaise Kare
इस पेज में आप अपने Post, Media और Pages के लिए AMP support enable कर सकते है।
इसके बाद, अपनी साइट के AMP version को कस्टमाइज करने के लिए Appearance >> AMP पेज पर क्लिक करें। इस पेज में, आप Header Text Color, Header Background और Link Color बदल सकते हैं।
इसके अलावा, आप अपने पेज के लिए एक Color Scheme भी चुन सकते हैं। लेकिन मैं आपको इसे Light रखने की सलाह दूंगा।
WordPress Me Google AMP Setup Kaise Kare
एक बार जब आप पूरी सेटिंग्स कर लेते है, तो Publish बटन पर क्लिक करें।
अब, अपनी वेबसाइट के किसी भी पोस्ट पर जाएं और URL के अंत में /amp/ जोड़ें।
http://example.com/blog-post/amp/
यह आपके वेब पेज को AMP version में इस तरह दिखाएगा,
WordPress Me Google AMP Setup Kaise Kare
यदि आपका AMP version पेज 404 error दिखाती है, तो Settings >> Permalinks पर क्लिक करें और यहां कुछ भी Change किये बिना Save Changes बटन पर हिट करें।

AMP को और Extend & Customize करें

यदि आप पहले से ही Yoast SEO का उपयोग कर रहे हैं, तो आप कुछ और Customizations जोड़ सकते हैं। बस Glue for Yoast SEO & AMP प्लगइन इंस्टॉल और Activate करें।
यह Yoast SEO के लिए एक Add-on प्लगइन है। प्लगइन को Activate करने के बाद, सेटिंग्स को कॉन्फ़िगर करने के लिए SEO >> AMP पर क्लिक करें।
WordPress Me Google AMP Setup Kaise Kare
यह आप्शन आपको अन्य post type जैसे Post और Media के लिए AMP support enable करने की अनुमति देता है।
डिज़ाइन टैब पर, आप Colour और डिज़ाइन चुन सकते हैं। आप एक logo और Default image भी अपलोड कर सकते हैं। Default image का उपयोग तब किया जायेगा जब किसी पोस्ट में Feature image नहीं होगी।
WordPress Me Google AMP Setup Kaise Kare
और Analytic tab में, आप अपनी Google Analytics ID जोड़ सकते हैं। सेटिंग्स को कॉन्फ़िगर करने के बाद, Save settings बटन पर क्लिक करें।

Google में Indexed AMP Pages कैसे चेक करें

सबसे पहले, अपने Google Search Console अकाउंट में लॉग इन करें और AMP >> Valid पर क्लिक करें । आप नीचे स्क्रीनशॉट देख सकते हैं,
WordPress Me Google AMP Setup Kaise Kare
आशा है कि इस आर्टिकल ने आपकी वर्डप्रेस साइट पर Google AMP Setup करने में मदद की।
अगर यह आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित हुई है, तो इसे शेयर करना न भूलें!

About AMAN SINGH

मेरा नाम AMAN SINGH है और मैं In Hindi Help ब्लॉग का फाउंडर हूँ। इस ब्लॉग द्वारा मैं WordPress Tutorials और Basic SEO शेयर करता हूँ, ताकि WordPress Beginners अपनी ब्लॉग को आसानी से Improve कर सके और पैसा कमा सके। इस साइट का मुख्य लक्ष्य WordPress Users को गाइड करना है।

Comments