WordPress Blog Ke Liye 12 Useful Plugins

WordPress Blog Ke Liye 12 Useful Plugins

वर्डप्रेस प्लगइन द्वारा आप अपने ब्लॉग पर कुछ भी कर सकते है जो आप कल्पना करते हैं। वैसे आपके साईट पर कई Useful WordPress Plugins होंगे, लेकिन मैं आपको को कुछ ऐसे Useful WordPress Plugins के बारे में बताऊंगा, जो प्रत्येक वर्डप्रेस ब्लॉग के लिए आवश्यक हैं।
तो चलिए अब उन 10 Useful WordPress Plugins के बारे में जानते है जो हर ब्लॉगर के लिए बेहद उपयोगी हैं।

WordPress Blog के लिए Useful WordPress Plugins

Yoast SEO

Useful WordPress Plugins
Yoast SEO की सबसे अच्छी फीचर Content analysis है जो नए ब्लॉगर्स को सर्च इंजन Optimization strategies को समझने में मदद करता है।
Yoast SEO वर्डप्रेस के लिए सबसे Best SEO Plugin है जो सर्च इंजन में आपको टॉप रैंक प्राप्त करने में मदद करता है।
Yoast आपको Indexing पर full control देता है। यह फ्री और प्रीमियम दोनों वर्शन में उपलब्ध है। इसका फ्री वर्शन ही बहुत ही Powerful और Effective है।
यदि आप एक नए ब्लॉगर है, तो Yoast SEO आपको SEO friendly content लिखने में मदद करता है। यहाँ एक गाइड है – Yoast SEO Settings in Hindi

WP Super Cache

Useful WordPress Plugins
यदि आप अपनी साईट को सुपर फास्ट करना चाहते है, तो यह प्लगइन आपको ऐसा करने में मदद करेगी। वर्डप्रेस के लिए कई Best cache plugin उपलब्ध हैं लेकिन WP Super Cache सिंपल सेटिंग्स के साथ उनमें सबसे बेस्ट है। यह Shared hosting पर बहुत अच्छा काम करता है।
जब आप WP Super Cache प्लगइन उपयोग करते हैं, तो यह आपके वेब पेज का एक Cache वर्शन Create करता है और यूजर जो Serve करता है। नतीजतन आपकी साईट फ़ास्ट लोड होती है और आपके सर्वर लोड को बहुत कम करता है। यहाँ एक गाइड है – WP Super Cache Plugin Setup Kaise Kare

Redirection

यह एक बहुत ही अच्छी प्लगइन है। प्लगइन Broken links (किसी भी लिंक) को Redirect करने में मदद करता है। Redirection प्लगइन के साथ, आप अपनी साईट पर आसानी से  301 redirections सेट कर सकते है और 404 errors को track कर सकते हैं।
प्लगइन Errors को कम करने, आपकी साइट रैंकिंग और User experience को बेहतर बनाने में मदद करता है।

ShortPixel Image Optimizer

Best WordPress SEO Plugin
यदि आप अपनी साइट पर बहुत सारी images का उपयोग करते हैं, तो आपको एक अच्छी Image Optimizer प्लगइन उपयोग करनी चाहिए। ShortPixel एक बहुत ही अच्छा और lightweight Image Optimizer plugin है जो Images को ऑप्टिमाइज़ करके आपकी website loading speed को fast करता है।

Jetpack

Jetpack प्लगइन कई भरपूर features के साथ आता है।
यहां Jetpack WordPress plugin के Features है :
  • एक Contact form create कर सकते है।
  • आप Page views & search queries को ट्रैक कर सकते है।
  • डाउनटाइम को मॉनिटर कर सकते है और notification पा सकते है कि आपकी साइट डाउन है।
  • अपने ब्लॉग के login page को hackers के brute forcing से बचा सकते है।
  • अपने ब्लॉग पोस्ट को Share करने के लिए Readers को social sharing buttons प्रदान कर सकते है।
  • अपने पोस्ट को publish करने के बाद Twitter, Facebook, and Google Plus पर Auto-share कर सकते है।
  • इसकी मदद से अपनी साईट में Related posts दिखा सकते है।
  • यह आपको एक Subscription options प्रदान करता है।
  • एक sitemap बनाने का option प्रदान करता है। हालांकि, मेरा सुझाव है कि आप Yoast SEO के sitemap का उपयोग करें।
  • यह आपके ब्लॉग का daily backups लेता है।
और कई चीजें जो आप जेटपैक के साथ प्राप्त कर सकते है।

Akismet

यह आपके ब्लॉग को Spam Comment से बचाता है। Akismet एक बहुत ही Useful WordPress Plugins है जो ऑटोमेटिकली Spam comment को हैंडल करता है। यह प्लगइन Antispam comment plugins में सबसे ज्यादा डाउनलोड किया गया प्लगइन है।
इस प्लगइन को उपयोग करने के लिए, आपको API key की आवश्यकता होगी।

OneSignals

यह आपकी ब्लॉग ट्रैफिक बढाने में काफी मदद कर सकता है। OneSignals आपके ब्लॉग की Subscribe बटन जोड़ता है। जिसे हम Push notification कहते है। यह Chrome, Safari, or Firefox ब्राउज़रों को सपोर्ट करता है।
जब भी आप कोई एक नया ब्लॉग पोस्ट पब्लिश करते हैं, तब यह आपके Subscribers को Push notifications के द्वारा आपके नई पोस्ट के बारे में notify करता है।

Wordfence Security

यदि आप अपने वर्डप्रेस ब्लॉग को सिक्योर करना चाहते है, तो आपको WordFence प्लगइन का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।
वर्डप्रेस डायरेक्टरी में कई Security plugins मौजूद हैं और आप उनमें से किसी का भी उपयोग कर सकते हैं। हालांकि, WordFence Security plugins उन सभी में सबसे बेस्ट है।

No Self Pings

जब आप अपने ब्लॉग पर किसी अन्य पोस्ट से अपने किसी भी पोस्ट को लिंक करते हैं, तो यह एक pingback भेजता है, जिनकी आपको ज़रूरत नहीं है। इस प्लगइन के द्वारा, पींगबैक भेजना बंद हो जायेगा।

ThirstyAffiliates

यह वर्डप्रेस में मुफ्त प्लगइन के रूप में उपलब्ध है जो आपके सभी affiliate links को manage करने में मदद करता है। साथ ही साथ आपके URL को भी छोटा करता है। आप अपने सभी Affiliate links के लिए nofollow tag सेट कर सकते है।

Broken Link Checker

यह आपके साईट पर Broken links खोजने में मदद करता है। ये Broken links आपकी वेबसाइट के SEO पर negative प्रभाव डालते है।
Broken Link Checker एक फ्री प्लगइन है जो आपके ब्लॉग पर broken links को लगातार स्कैन करता है और एक क्लिक के साथ ठीक करने की अनुमति देता है। यहाँ एक गाइड है – WordPress Me Broken Link Fix Kaise Kare
नोट: अपनी साईट पर Broken Link Check करने के बाद इसे Uninstall कर दें। अन्यथा यह आपकी साईट को slow कर देगा।

AMP

How to Properly Setup Google AMP on WordPress
AMP का पूरा नाम Accelerated Mobile Pages है। इसे Specially मोबाइल के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह आपके पेज को Mobile-friendly बनाता है और आपकी वेबसाइट मोबाइल में Fast लोड होती है (एक सेकंड से भी कम समय में लोड होती है)। यहाँ एक गाइड है – WordPress Me Google AMP Setup Kaise Kare
लेकिन कई ब्लॉगर्स ने Google AMP के बारे में अपने विचार दिए हैं। कई Google AMP को बेहतर मानते हैं और कई बुरा मानते हैं।

आखरी सोच

तो ये थी कुछ Best Useful WordPress Plugins जो न केवल उपयोगी हैं, बल्कि प्रत्येक वर्डप्रेस ब्लॉग के लिए अवश्यक प्लगइन हैं। आप जरूरत के अनुसार अपनी साईट पर प्लगइन इनस्टॉल कर सकते है।
अगर यह आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित हुई है, तो इसे शेयर करना न भूलें!

About AMAN SINGH

मेरा नाम AMAN SINGH है और मैं In Hindi Help ब्लॉग का फाउंडर हूँ। इस ब्लॉग द्वारा मैं WordPress Tutorials और Basic SEO शेयर करता हूँ, ताकि WordPress Beginners अपनी ब्लॉग को आसानी से Improve कर सके और पैसा कमा सके। इस साइट का मुख्य लक्ष्य WordPress Users को गाइड करना है।

Comments