WordPress Me Cache Clear Kaise Kare

WordPress Me Cache Clear Kaise Kare

हाल ही में हमारे Users में से एक ने पूछा वर्डप्रेस में Cache clear कैसे करें? Cache आपकी साईट को फ़ास्ट करता है और User-experience को बेहतर करता है।
लेकिन साईट को कस्टमाइज करने के बाद आपको अपनी साईट की Cache clear करनी पड़ सकती है। ताकि आपकी changes जल्दी दिखाई दे सकें।

WordPress Cache क्या है और Cache Clear करने की आवश्यकता कब पड़ती है

Cache आपकी वेबसाइट का एक Static version होता है जो heavier PHP scripts को cache के रूप में स्टोर करता हैं और आपकी वेबसाइट परफॉरमेंस में सुधार करता है।
वर्डप्रेस में Caching के लिए बहुत सारे प्लगइन मौजूद है जिनमें सबसे बेस्ट WP Super Cache और W3 Total Cache हैं। इन प्लगइन को उपयोग करना बहुत आसान है, Cache clear करने के लिए इनमें समय सेट कर सकते है।
यदि आप CDN service जैसे MaxCDN या Cloudflare का उपयोग करते हैं, तो वे आपके वेबसाइट का Cache version create करते है।
Cache आपकी वेबसाइट लोडिंग Speed और User experience को सुधार करता है।
हालांकि, जब आप अपनी साईट में कुछ Changes या कस्टमाइज करते है, तो वह तुरंत नजर नहीं आते हैं। इस स्थिति में, आपको अपने Changes या कस्टमाइज को देखने के लिए Cache clear करना पड़ता है।
आइए देखें कि WordPress में Cache को Clear कैसे करें…

1. अपने Browser का Cache Clear करें

सबसे पहले, आपको अपने वेब ब्राउज़र कैश को Clear करना होगा। अधिकांश वेब ब्राउज़र stylesheets, JavaScript, images जैसे static content को स्टोर कर लेते हैं ताकि यूजर उस site को फिर से विजिट करें तो वह फ़ास्ट लोड हो।
यंहा मैं बताऊंगा Google Chrome में Cache कैसे Clear किया जाता है।
सबसे पहले आपको मेनू आइकन पर क्लिक करें फिर More Tools >> Clear Browsing Data पर क्लिक करें।
WordPress Me Cache Clear Kaise Kare
यह एक पॉपअप लाएगा जहां आप उस कंटेंट को सेलेक्ट कर सकते हैं जिसे आप Remove करना चाहते हैं। सुनिश्चित करें कि Cached images and files की बॉक्स Checked है और फिर ‘Clear browsing data‘ बटन पर क्लिक करें।
WordPress Me Cache Clear Kaise Kare
आपने अपने Browser cache को सफलतापूर्वक Clear कर लिया है, और अब आप अपनी वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
यदि आप अभी भी अपने Changes को नहीं देख रहे हैं, तो पढना जारी रखें!

2. प्लगइन का उपयोग करके Cache Clear करना

यदि आप अपनी साइट पर एक Cache plugin का उपयोग कर रहे हैं, तो आपको प्लगइन द्वारा क्रिएट Cahce को भी clear करना होगा।

a. WP Super Cache में Cache Clear करना

यह सबसे बहुत ही पोपुलर और बेस्ट WordPress cache plugin है। यह आपको एक क्लिक के साथ Cache Clear करने की अनुमति देता है।
आपको Settings >> WP Super Cache पेज पर जाना होगा और ‘Delete Cache‘ बटन पर क्लिक करें।
WordPress Me Cache Clear Kaise Kare
प्लगइन आपकी वेबसाइट से सभी cached files को Delete कर देगा।

b. W3 Total cache प्लगइन में Cache Clear करना

W3 Total Cache भी एक बहुत ही पोपुलर और बेस्ट Cache plugin है। यह एक क्लिक के साथ आपकी Site cache को साफ़ करता है।
Performance >> Dashboard page पर जाये और ‘Empty all caches‘ बटन पर क्लिक करें।
WordPress Me Cache Clear Kaise Kare
प्लगइन आपकी साइट से सभी Cached content को Delete कर देगा।
अगर यह आर्टिकल आपके लिए helpful साबित हुई है, तो इसे share करना न भूलें!

About AMAN SINGH

मेरा नाम AMAN SINGH है और मैं In Hindi Help ब्लॉग का फाउंडर हूँ। इस ब्लॉग द्वारा मैं WordPress Tutorials और Basic SEO शेयर करता हूँ, ताकि WordPress Beginners अपनी ब्लॉग को आसानी से Improve कर सके और पैसा कमा सके। इस साइट का मुख्य लक्ष्य WordPress Users को गाइड करना है।

Comments